- रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड का एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक से दो लाख ब्यालीस हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित ओम विहार निवासी अर्चित त्यागी के साथ यह साइबर धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छुपाकर और खुद को कोई और बताकर उनके साथ संपर्क किया। आरोपी ने उन्हें झांसा देने के लिए पूरी तरह से फर्जी और जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड व दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। इस जालसाजी में फंसाकर आरोपी ने पीड़ित से दो लाख ब्यालीस हजार रुपए की रकम ऐंठ ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फ्रॉड करने वाले इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
