रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में साइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रही
एम्बुलेंस के चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आसपास के पुलिस स्टेशनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
