रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: मंगलौर पुलिस ने ग्राम बनेड़ा के जंगलों में अवैध रूप से की जा रही गोकशी का पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से पांच आरोपी चकमा देकर धीरे का लाभ उठा कर फरार हो गए जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन कुंतल गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।शुक्रवार की अल सुबह करीब 2:00 बजे मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बनेड़ा के जंगलों में अवैध रूप से गोकशी की जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ और उप निरीक्षक गजपाल राम ने जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस बल को अपनी ओर आता देख मौके पर मौजूद आरोपी घने जंगलों और घने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से फरार हुए आरोपियों की पहचान रिजवान निवासी मोहल्ला मलानपुरा मंगलौर, आशु निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की तथा फरदीन, रहमान और फजलू निवासी ग्राम सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना कोतवाली भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तीन कुंतल गोमांस, कटान के उपकरण और अन्य सामानबरामद करते हुए जब्त किया हैं। फरार पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर क्या कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
