रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर. पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे एक व्यक्ति को एक अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि रात्रि ग्रस्त के दौरान भगवानपुर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शराफत निवासी भारतपुर नगर सिविल लाइंस रुड़की बताया तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध छुरी बरामद हुई। छुरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
