रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। थाना कोतवाली मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत एक कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ मारपीट, बदसलूकी और कपड़े फाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर रुड़की गली नंबर 25 निवासी कल्पना पुत्री मंगलोर क्षेत्र के झबरेड़ा मार्ग स्थित सन लाइफ साइंस कंपनी में काम करती हैं। कल्पना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 9:10 बजे वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हिमांशु तनु, उदित और 5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जबरन रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और शारीरिक रूप से बदसलूकी की। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता का कहना है कि जाते-जाते आरोपी उसे आइंदा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार उसके साथ की गई मारपीट की घटना पास में लेकर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी फुटेज उसके पास है। घटना की सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
