रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले के दौरान अब्दाल साहब रोड पर एक युवती और उसके सौतेले पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पिता को छेड़छाड़ करने वाला समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वायरल हो रहे वीडियो में युवती के साथ एक व्यक्ति का विवाद होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मामले को छेड़छाड़ से जोड़ते हुए व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मेले में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक झगड़ा करने वाला व्यक्ति युवती का सौतेला पिता बताया जा रहा है और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
