रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपित युवक ग्राम टांडा बनेड़ा का रहने वाला है। मंगलौर कोतवाली पुलिस गुरुवार को हाईवे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान बाइक पर आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की पूछताछ में युवक ने अपना नाम रहमान निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा बताया उसके पास मिली मोटरसाइकिल के कोई अभिलेख वह पुलिस को नहीं दिखा पाया सख्ती के साथ पूछताछ करने पर रहमान ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल 23 अगस्त की शाम को हाईवे पर स्थित एक कपड़ों के शोरूम के सामने से चोरी की थी। मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस को जानकारी हुई की मोटरसाइकिल ग्राम कुमराड़ा निवासी आकाशदीप की है जिसने चोरी के बाद ईएफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया है।
