रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकोला कला निवासी कपिल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कपिल के दोस्त रितिक और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। महज 15,700 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ग्राम टिकोला निवासी कपिल ने करीब डेढ़ साल पहले रितिक निवासी ग्राम जटोली तैयबपुर से 15,000 रुपये करीब डेढ़ साल पहले नकद उधार लिए थे। इसके अलावा झबरेड़ा स्थित रितिक के परिजनों की दुकान से 700 रुपये के कपड़े भी उधार खरीदे थे। रितिक लगातार कपिल पर रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन रितिक अपने दोस्त दीपक के साथ कपिल के घर रुपए मांगने गया था जिस पर कपिल ने उन्हें लखनोता पर चलकर रुपए देने की बात कही तीनों एक मोटरसाइकिल पर बैठकर लखनोता तिराहे पर पहुंचने पर तीनों ने शराब लेकर पुलिया के पास बैठकर इसका सेवन किया इसी दौरान कपिल द्वारा अपना मोबाइल निकाल कर रितिक और दीपक की वीडियो बनाई जाने लगी और कहां की वह इस वीडियो को वायरल करेगा जिस पर तीनों में झगड़ा हुआ झगड़े के बाद तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर टिकोला गांव के पास पहुंचे जहां पर उनका एक बार फिर झगड़ा हुआ इसी बीच हुए हाथापाई के दौरान कपिल पास में नाले में गिर पड़ा. दोनों आरोपी उसे मृत समझ वहां से भाग निकले। एसपी देहात के अनुसार पानी में अत्यधिक नसे और देर तक पानी मै पड़े रहने के कारण कपिल की मौत हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है. कपिल के दोस्त ऋतिक का दोस्त दीपक एक फैक्ट्री में नौकरी करता है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है.
