जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। बच्चों के खिलौने और गुब्बारे बेचकर घर लौट रहे एक सेल्समैन को तीन अज्ञात बदमाशों ने नहर पुल के पास पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर ढाई हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरड़ी निवासी श्याम कुमार ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि वह साइकिल पर गुब्बारे और खिलौने आदि बेचने का काम करता है शनिवार की शाम खिलौने बेचकर अपने घर की ओर लौट रहा था नहर पुल के पास पहुंचते ही तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसे पकड़कर मारपीट की और जेब से ढाई हजार रुपये की रकम छीन ली। अचानक से हमला होने पर पीड़ित में जैसे ही शोर मचाया वैसे ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
