जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कामयाबी लूट की घटना के महज 12 घंटे के भीतर हासिल की। पकड़ा गया आरोपित शातिर अपराधी है। चार अप्रैल की देर शाम ग्राम कुरड़ी निवासी श्याम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह साइकिल पर खिलौने और गुब्बारे बेचकर वापस अपने घर जा रहा था पुराने नहर पुल के पास तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे ढाई हजार रुपए की लूटपाट की है। राहगीरों ने एक आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। और हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को बताएं। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आलोक उर्फ मीठा निवासी ग्राम नजरपुरा बताया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार की। साथ ही उसने 25 फरवरी को ग्राम थीथकी में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से 520 रुपये नकद, एक चाकू और पीड़ित श्याम कुमार का आधार कार्ड पुरानी चोरी की घटना से चुराये गए 3 किलो तांबे के तार को उसके निशानदेही पर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आलोक एक शातिर अपराधी है। उस पर वर्ष 2021 से अब तक मंगलौर कोतवाली में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और लूट के कुल 6 मामले दर्ज हैं।
