जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मंगलौर पुलिस की एक और कार्रवाई: न्यायालय के आदेश पर दो फरार वारंटियों के घरों की ढ़ोल बजाकर मुनादी करते हुए की कुर्की की कार्यवाई
मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में वांछित/फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार की सुबह थाना मंगलोर पुलिस द्वारा ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट में दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के मकानों पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की की कार्रवाई संपन्न की गई।न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, रुड़की (हरिद्वार) द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी कुर्की वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। अभियुक्तों के नहीं मिलने के बाद सोमवार को परिजनों और सम्मानित व्यक्तियों की मौजूदगी में ढोल नगाड़ों सहित मुनादी कराते हुए सौकारत उर्फ साहुकार निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट, थाना मंगलोर, हरिद्वार के मकान पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की गई इसी तरह रवि निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट, थाना मंगलोर, हरिद्वार के समान की भी कुर्की की गई। इस दौरान उप निरीक्षक हेम दत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी नारसन, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल सहंसर पाल, कांस्टेबल लाल सिंह और महिला कांस्टेबल मरजीना मलिक मौजूद रहे।
