जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3, प्रा0विद्यालय न011 व न0 9 मंगलौर में ‘प्रवेशोत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव के शुभ अवसर पर,मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मंगलौर श मोहिउद्दीन अंसारी द्वारा नव-प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी ने विद्यालय को अपनी ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया व नव प्रवेशी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेशोत्सव के अवसर पर आज रा0उच्च प्रा0वि0न03 मंगलौर में 30 बच्चों ने प्रवेश लिया जो कि ब्लॉक में सर्वाधिक रहा। इस भव्य प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक वसीम सिद्दीक़ी, फरमान अली, मनोज कुमार, अमरीन नाज़, मोतीराम, वंदना शर्मा, मनोज कुमार, राजीव रंजन, निगार खान, नगर पालिका मंगलौर से वसीम अब्बासी, गुलाम जिलानी, फ़ारूक़ी आदि उपस्थित रहे।
