जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र चोटिल हो गया दोनों मुजफ्फरनगर से रुड़की की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर निवासी अनिल कुमार(48) अपने पुत्र वंश (24) के साथ मंगलवार के दोपहर को बाइक पर कावड़ पटरी से होते हुए रुड़की की ओर जा रहे थे जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर तिराहे के पास पहुंचे तब उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक से आए तेज मोड पर अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें अनिल कुमार की मौत हो गई जबकि उनके पुत्र वंश चोटिल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
