जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गोवंश ले जा रहे लोडर चालक ने ग्रामीण को टक्कर मारकर घायल करने का प्रयास किया। लोडर चालक नशे में बताया जा रहा है। ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मंगलौर कोतवाली के ग्राम टांडा बनेड़ा निवासी दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर रात एक लोडर चालक उनके गांव के बीच से अपने वाहन को तेजी और लापरवाही के साथ चलते हुए ले जा रहा था जिस कारण वह लीडर की चपेट में आने से बाल बाल बचा। लीडर को रोक कर तलाशी लेने पर उसके अंदर दो गौवंश पाए गए लीडर का चालक नशे में धुत था। मौके पर पुलिस को बुलाकर लीडर और चालक को उनके हवाले किया गया इसके बाद पुलिस ने दानिश की तहरीर पर लीडर चालक असलम निवासी ग्राम इंचोली मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
