जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मे कक्षा 01 और कक्षा 6 तथा अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के स्वागत में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या डॉक्टर दीपिका सैनी द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया l तत्पश्चात प्रधानाचार्या द्वारा सभी प्रवेश प्राप्त छात्राओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा साथ में आए अभिभावकों का भी विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया l विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ दीपिका सैनी द्वारा बताया गया कि केवल कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर में कक्षा 01 से लेकर 12 तक छात्राओं के लिए निशुल्क प्रवेश व मुफ्त शिक्षा व्यवस्था की गई है l साथ में छात्राओं को विद्यालय कीओर से जूडो कराटे, कंप्यूटर शिक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा नर्सरी बच्चों के लिए ए. सी.रूम की व्यवस्था की गई है l इस अवसर पर शिवानी राणा, पूनम शर्मा, अंजू गोयल, इंदु शर्मा, राकेश, दीपा, मनवर सिंह नेगी, अमित गोयल आदि उपस्थित रहे l
