जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। खेत में जुताई करके वापस आ रहे किसान का एक़ बैल की बिजली के खंभे की चपेट में आकर मौत हो गई। खंबे में करंट आ रहा था। मंगलौर कोतवाली के ग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी मनोज ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसने बताया कि वह अपने बैल लेकर गांव की रहने वाले चंद्रपाल के खेत में जुताई करने के लिए गया था दोपहर के समय जब वह अपने बैल साथ वापस आ रहा था तब गांव में मोबीन की दुकान के पास लगे बिजली के खम्बे में करंट आने के कारण उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। और उसने भाग कर अपनी जान बचाई। उसने घटना में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही होना बताया। मंगलौर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
