जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो ओर शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है एस एसपी ने दोनों आरोपियों पर पांच -पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरड़ी निवासी श्याम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह 4 अप्रैल की रात को साइकिल पर खिलौने और गुब्बारे बेचकर वापस अपने घर जा रहा था पुराने नहर पुल के पास तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे ढाई हजार रुपए की लूटपाट की थी । राहगीरों ने एक आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। और हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को बताएं। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आलोक उर्फ मीठा निवासी ग्राम नजरपुरा बताया था पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे। साथ ही उसने 25 फरवरी को ग्राम थीथकी में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की थी पुलिस ने उसके पास से 520 रुपये नकद, एक चाकू और पीड़ित श्याम कुमार का आधार कार्ड के अलावा ट्यूबवेल से हुई चोरी की घटना से चुराये गए 3 किलो तांबे के तार को उसकी निशानदेही पर बरामद किया था । शुक्रवार की देर रात मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि श्याम कुमार के साथ लूट करने के दो और आरोपी गंग नहर किनारे पुल के पास अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हुए हैं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया दोनों ही निकट के एक आम के बाग में भागने लगे परंतु पुलिस ने दोनों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए हिरासत में ले लिया पूछताछ करते हुए उन्होंने अपने नाम रोहित उर्फ डोला तथा माठु निवासी ग्राम नजर पूरा बताया पुलिस की पूछताछ में दोनों ने 4 अप्रैल को हुई लूट और 25 फरवरी को हुई चोरी की घटना में शामिल होना बताया। पुलिस ने उनके पास से 1080 रुपए तथा 2 किलो तांबा तार बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि एस एसपी द्वारा दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए कीइनाम की घोषणा की गई थी। दोनों पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया है।
