जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। मंगलवार की देर रात पीरपुरा अंडरपास के निकट एक कैप्सूल ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युुवको की मौत हो गई हैै पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मंगलवार की देर रात एक ट्रक कैप्सूल अब्दुल कलाम चौक होते हुए हरिद्वार जा रहा था। ग्राम पीरपुरा अंडर पास से निकलते समय मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो गई थी हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार अयान (16), मोहम्मद रकीब (17 )और मोहम्मद साकिब (16) निवासी ग्राम जबरदस्त पर कोतवाली रुड़की की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया गया है ट्रक को भी कब्जे मे ले लिया गया है। तहरीर होने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
