रिपोर्ट 👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
आरोग्यम अस्पताल में चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथ दबोचा, मुकदमा दर्ज, एसी वायर व पानी की टोटियां बरामद,
रुड़की। कोतवाली भगवानपुर पुलिस और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से रविवार की रात्रि करौन्दी स्थित आरोग्यम अस्पताल में चोरी की बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर के भीतर से सामान चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एसी की तारें और पानी की टोटियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोग्यम अस्पताल के सुरक्षा कर्मी रोहिताश व भीम सिंह और रविन्द्र कुमार ने भगवानपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अस्पताल परिसर के भीतर एक संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से घुसा था। वह अस्पताल से तांबे की एसी वायर और प्लंबिंग का सामान समेटकर भागने की फिराक में था।तभी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने भगवानपुर पुलिस को सूचित किया और संयुक्त प्रयास से घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई 04 एसी वायर और पानी की टोटियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने अपना नाम नाजिम निवासी त्यागी वाली गली, भारत नगर, सिविल लाइंस (रुड़की, जनपद हरिद्वार) बताया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
